नई दिल्ली। दुर्गा पूजा के दौरान पिछले अनुभवों से सबक
लेते हुए रेल मंत्रालय ने इस बार दो विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया
है। ये 22 सितंबर से शुरू होंगी और तीन नवंबर तक चलेंगी। दुर्गा पूजा 26
सितंबर को है।
सरकार का मानना है कि दुर्गा पूजा से पहले बड़ी संख्या
में लोग अपने घरों को जाते हैं। इसके अतिरिक्त इस दौरान प. बंगाल से बड़ी
संख्या में लोग दिल्ली व उत्तराखंड आते हैं। इन लोगों की वजह से आम
यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए दो अतिरिक्त ट्रेन चलाने का फैसला
लिया गया है।
उत्तर रेलवे हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल के बीच सुविधा
एक्सप्रैस रोजाना चलाने के साथ उत्तराखंड में स्थित रामनगर-हावड़ा रूट पर
साप्ताहिक सेवा शुरू करने जा रहा है। एक अधिकारी का कहना है कि इस दौरान
दिल्ली के साथ उत्तराखंड में जिम कार्बेट पार्क में टूरिस्टों की आवाजाही
ज्यादा देखी गई है। रामनगर यहां से 40 किमी दूर है।
नैनीताल के यह
नजदीक है। ये गाड़ी 22 सितंबर से तीन नवंबर के बीच शुक्रवार व रविवार को
चलाई जाएगी जबकि सुविधा एक्सप्रैस इस दौरान रोजाना चलेगी। ये गाड़ी कानपुर,
इलाहाबाद, मुगलसराय, गया, धनबाद व आसोल रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
दुर्गा पूजा के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
- बैराड़ में चोरी का खुलासा: 2.25 लाख के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- बैराड़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त / Shivpuri News
- शिवपुरी में ईद-उल-फितर की धूम: अमन-चैन की दुआओं के साथ सौहार्द का संदेश / Shivpuri News
- खूबत खाटी पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर / Shivpuri News





Be First to Comment