Press "Enter" to skip to content

अब से शहर की 30 महत्वपूर्ण गलियां सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेंगी

171 कैमरों की नजर में शहर की 30 गलियांअब से शहर की 30 महत्वपूर्ण गलियां सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेंगी।
शिवपुरी एसपी सुनील कुमार पांडे ने शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एक इस
योजना का शुभारंभ करते हुए इस हरी झंडी दे दी है। करीब 60 दिनों के भीतर ये
कैमरे शहर की चौकसी करने लगेंगे।

शहर की सड़कों पर जो कैमरे लगेंगे उसकी विजिबिलिटी 4 मेगा पिक्सल की
होगी। इसके लिए शहर में अलग से खंबे भी लगाए जा रहे हैं उन जगहों पर ये
कैमरे तैनात रहेंगे। पुलिस का दावा है कि इन कैमरों के लगने के बाद शहर की 5
किमी की परिधि की कवर हो जाएगी।

हर आने-जाने वाली जगह पर लगेंगे कैमरे

शहर
में अब से कैमरे लगाने का शुरु हो रहा है। शहर की महत्वपूर्ण रुप से हर
आने जाने वाली जगहों पर ये कमेरे लगाए जा रहे हैं।
सुनील कुमार पांडे, एसपी
शिवपुरी

अपराध पर अंकुश लगाने में मिलेगी मदद

शहर
में अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए यह माध्यम बेहतर है। इनके
लगने से शहर का आम नागरिक अपने – आपको सुरक्षित महसूस करेगा।
जीडी शर्मा,
एसडीओपी

इन स्थानों पर लगेंगे कैमरे : माधव चौक,गांधी चौक, गुरुद्वारा चौक,
न्यू ब्लॉक चौराहा, ग्वालियर नाका चौराहा, गुना नाका चौराहा, पोहरी वायपास
चौराहा, झांसी तिराहा, हॉस्पिटल चौराहा, नीलगर चौराहा, आईटीआई तिराहा,
सुभाष चौक, राधारमण मंदिर, हॉस्पिटल के सामने, गेलेक्सी कोचिंग, सब्जी
मंडी, सराफा बाजार, फिजिकल चौराहा,दो बत्ती, राजेश्वरी मंदिर, फतेहपुर
चौराहा, कोर्ट रोड चौराहा, खिन्नी नाका चौराहा, छत्री, रेलवे स्टेशन, बस
स्टैंड, कस्टम गेट,भदैया कुंड, एमएम हॉस्पिटल के नाम शामिल है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!