पुणे। अभी गुरुग्राम के रेयान स्कूल में हुईप्रद्युम्न ठाकुर की हत्या की खबर पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है।
इसी बीच अब पुणे से तीन साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने
आया है। घटना पुणे के पिम्पले गुरव इलाके की है। यहां 3 साल के इस मासूम को
इतनी बर्बरता से मारा-पीटा गया है कि न तो वह चल पा रहा है और न ही वो देख
पा रहा है।
अनुशासन सिखाने के नाम पर ट्यूशन टीचर ने बच्चे को
इतनी निर्दयता से पिटाई की कि बच्चे की आंखें तीन दिन तक सूजी रहीं। बच्चे
के पेरेंट्स ने पुणे के सांघवी पुलिस स्टेशन में टीचर भाग्यश्री (30) के
खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सीनियर इंस्पेक्टर वरिष्ठ अजय चांडशेड़े ने
कहा, ‘बच्चे के पेरेंट्स ने बताया कि जब उनका बच्चा प्राइवेट ट्यूशन से घर
लौटा तब उसकी आंखो पर बहुत ही ज्यादा सूजन थी और आंखे नीली पड़ गईं थीं। जब
बच्चे से पूछा गया तब उसने बताया कि टीचर ने उसे लकड़ी के स्केल से हाथों,
सिर और पीछे बहुत मारा है।’
पुलिस ने ये भी बताया कि वो टीचर के
खिलाफ शिकायत दर्ज कराने में पहले हिचकिचा रहे थे क्योंकि वो टीचर बच्चे के
इलाज का खर्च उठाने को तैयार थी। पुलिस ने मारपीट और बच्चे के साथ
अत्याचार के लिए बाल न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और अब आरोपी
टीचर पुलिस की गिरफ्त में है। इलाज के लिए बच्चे को एक मल्टी स्पेशलिटी
अस्पताल के चाइल्ड केयर वार्ड में भर्ती कराया गया।





Be First to Comment