Press "Enter" to skip to content

आदिवासी बस्ती में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

बदरवास
भारत के प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा युवामोर्चा दृ।रा आदिवासी बस्ती
में वस्त्र तथा फलों का वितरण कर मनाया गया। युवा नेता नंदकुमार यादव ने
बताया की प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मुकेशसिंह यादव के निर्देशन में युवा
नेता एकत्रित होकर ग्राम बिजरावन की अदिवासी बस्ती में पहुँचे जहाँ
बालक-बालोकाओं को वस्त्र तथा फलों का वितरण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी
का जन्मदिन मनाया है। इस अवसर पर नंदकुमार यादव ने अपने उद्बोधन में मौजूद
लोगों से भाजपा सरकार को जन हितैषी बताते हुये अपने गांव को स्वच्छ बनाने
की बात कही उन्होने कहा अगर हमारे आसपास गंदगी होगी तो हम हजारों संक्रामक
बीमारियों के शिकार हो सकते है इसलिए अपने आसपास के माहौल को साफ रखें खुले
में शौच करने न जाये। कार्यक्रम में नंदकुमार यादव चितारा, प्रमोद
गोस्वामी, गोविंद किरार, सानमानसिंह पटेल, वीरेंद्रसिंह यादव, धनपाल यादव,
धरमेंद्र प्रजापति तथा दीपक गोस्वामी आदि मौजूद रहे।   

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!