Press "Enter" to skip to content

छात्रा का सरेराह हाथ पकड़ा लोग देखते रहे

girl student molesting gwl 2017918 125135 18 09 2017ग्वालियर,कोचिंग से लौट रही दसवीं
की छात्रा को तीन युवकों ने रास्ते में रोक लिया। एक युवक ने छात्रा का हाथ
पकड़ लिया। उसने हाथ छुड़ाने की कोशिश की तो दूसरे युवक ने चुनरी खींच ली।
यह सब हुआ 10 सितंबर शाम 7 बजे गंजी वाला मोहल्ला में। घटना के समय कई लोग
मौजूद थे, लेकिन किसी ने छात्रा की मदद नहीं की।
आरोपी छात्रा को
धमकाकर भाग गए। घटना के बाद खुद को शर्मिंदा महसूस कर रही छात्रा एक घंटे
तक वहीं रोती रही। परिजन जब वहां पहुंचे तो छात्रा को घर ले गए। इतना ही
नहीं जब छात्रा ने मंगलवार को जनसुनवाई में शिकायत की तो छेड़छाड़ करने वाले
शनिवार दोपहर उस पर तेजाब फेंकने की धमकी देकर भाग गए। इसके बाद पीड़िता
माधवगंज थाने पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
साथ ही दो आरोपी
भी पकड़े हैं, लेकिन पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। गंजी वाला
मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय रजनी (परिवर्तित नाम) के माता- पिता का तलाक हो
चुका है। मां जॉब करती है और छात्रा नानी के पास रहती है। 10 सितंबर शाम 7
बजे वह एक सहेली के साथ कोचिंग से लौट रही थी।
तभी रास्ते में
गिर्राज मंदिर के पास राज चौहान, विशाल व सनी जाटव नामक तीन युवक मिले।
तीनों युवकों ने उसकी सहेली से जाने को कहा। इसके बाद राज ने छात्रा का हाथ
पकड़ा और कहा हमारी बात मान ले। उसने हाथ छुड़ाने का प्रयास किया तो दूसरे
युवक ने पीठ पर हाथ मारकर उसकी चुनरी खींच ली। भीड़-भाड़ होने के बाद भी वे
उसे जातिगत गालियां देते हुए शर्मिंदा करते रहे। इसके बाद धमकाकर भाग गए।
घटना छात्रा के घर के पास ही हुई थी। उस समय उसकी नानी घर पर नहीं थीं।
छात्रा घर के बाहर ही एक घंटे तक पटिया पर बैठकर रोती रही।
मंगलवार
को छात्रा जनसुनवाई में पहुंची। इसका पता चला तो शनिवार को तीनों युवक उसके
घर पहुंचे और एसपी ऑफिस जाने पर तेजाब फेंककर चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी।
इसके बाद छात्रा ने हिम्मत कर माधवगंज थाने में शिकायत की। पुलिस ने
छेड़छाड़, जातिगत गालियां देने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दो
आरोपी पकड़े गए है, लेकिन पुलिस अभी पुष्टि नहीं कर रही है।
3 साल से कर रहे परेशान : मंगलवार
को जनसुनवाई में दिए आवेदन में छात्रा ने तीन साल से इन तीन लड़कों द्वारा
प्रताड़ित किए जाने की बात कही है। छात्रा ने बताया कि उसने इन लड़कों की
प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने का भी मन बनाया था, लेकिन परिवार की
स्थिति देखते हुए कदम नहीं उठाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!