नई दिल्ली। अब आधार कार्ड को ड्राइविंग लाइसेंस के
लिंक करना भी अनिवार्य हो गया है। पिछले दिनों केंद्रीय कानून मंत्री
रविशंकर प्रसाद ने यह ऐलान किया था। हालांकि इस पर अभी ट्रांसपोर्ट
मिनिस्ट्री के साथ बात हो रही है और दोनों दस्तावेजों को कैस लिंक किया
जाएगा, इस प्रक्रिया पर भी काम किया जा रहा है।
आधार-ड्राइविंग
लाइसेंस लिंकिंग की प्रक्रिया को लेकर कहा जा रहा है कि यह राज्यवार
अलग-अलग रहेगी। हम यहां आपको इस प्रक्रिया के बारे में बताएंगे, जो एक
राज्य से दूसरे राज्य में अलग हो सकती है, लेकिन आधारभूत व्यवस्था लगभग यही
रहेगी।
आधार को ड्राइविंग लाइसेंस से ऐसे करें लिंक
– आधार से ड्राइविंग लाइसेंस लिंक करने की लिंक सभी राज्यों के सड़क परिवहन विभाग की वेबसाइट पर दी जाएगी।
– सबसे पहले अपने राज्य के सड़क परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाएं। वहां ”Aadhaar Number Entry” पर क्लिक करें।
– रजिस्ट्रेशन नंबर या लाइसेंस के रूप में ”Search Element” सिलेक्ट करें।
– यहां अपना रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस नंबर दर्ज करें।
– ”Get Details” आइकल पर क्लिक करने पर आपको अपने वाहन का पूरा विवरण दिखाई देने लगेगा।
– इसके नीचे आधार नंबर और मोबाइन नंबर का कॉलम दिखाई देगा।
– मान्य मोबाइल नंबर के साथ 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
– सब्मिट बटन पर क्लिक करने पर कंफर्मेशन मैसेज मोबाइल पर भेज दिया जाएगा।
अब आधार कार्ड को ड्राइविंग लाइसेंस के लिंक करना भी अनिवार्य
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बारिश के बाद पूरे वेग से बहा पवा झरना, 100 फीट ऊंचाई से गिरता पानी देखने उमड़े सैलानी / Shivpuri News
- कृष्णा होटल के सामने खड़े ट्रक से 190 लीटर डीजल चोरी, अज्ञात चोरों की तलाश / Shivpuri News
- 12 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, महिला पर लाठी-डंडों से हमला; जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- तिरंगे के रंग में नजर आया शिवपुरी, 50 ऑटो के साथ यातायात पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा / Shivpuri News
- नाबालिग को लड़के के साथ भेजने पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, शिवपुरी SP को फटकार; FIR नहीं करने पर मांगा जवाब / Shivpuri News





Be First to Comment