
कोलारस।
मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं लेखाकार्य समिति के अध्यक्ष
महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा के अस्थिकलश पर कांग्रेसजनोंं ने श्रृद्धासुमन
अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से
प्रार्थना की एवं उनके परिवार जनों को इस दु:खद घड़ी का सामना करने की
शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं
विधायक रामसिंह यादव ने कहा कि श्री कालूखेड़ा मृदुभाषी एवं कांग्रेस के
प्रति निष्ठावान और युवाओं को ऊर्जा देने वाले शक्सियत थे। वे कांग्रेस के
लिए हमेशा समर्पित रहे हैं उनकी कार्यप्रणाली एवं मार्-दर्शन हमेशा सभी
लोगों को याद रहे। इनकी यादें हमेशा स्मरणीय रहेंगी। अस्थिकलश काफिले के
साथ पूर्व विधायक ग्वालियर रमेश अग्रवाल, वीनस अग्रवाल एवं जिले के वरिष्ठ
कांग्रेसजन साथ थे। सर्वप्रथम अस्थिकलश को कांग्रेस कार्यालय में लाया -या
वहां पर कां-्रेसजनों ने बारी-बारी से श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
श्रृद्धासुमन अर्पित करने वालों में विधायक रामसिंह यादव, ब्लॉक कांग्रेस
अध्यक्ष सोहन गौड़, सीताराम रावत, रविन्द्र शिवहरे, ओ.पी. भार्गव, ऋषभचन्द
जैन चौधरी, सतीश जैन, भरत सिंह चौहान, फेरनसिंह, पवन शिवहरे, रामकुमार
दांगी, प्रवेन्द्र शर्मा, सफी काजी, रफीक कुर्रेशी, पूर्व पार्षद रविन्द्र
जादौन, नवल जाटव, महेन्द्र जैन काका, लाला रघुवंशी, सत्तार खां, भ-वत
शर्मा, देवेन्द्र जैन डेहरवारा, अशोक चौबे, ठाकुरलाल आदिवासी, अमरलाल जाटव,
आदित्य दुबे सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल थे।






Be First to Comment