ग्वालियर। जयारोग्य अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती हुई स्वाइन
फ्लू की संदिग्ध महिला मरीज ने सोमवार को दम तोड़ दिया है। महिला का सेम्पल
शनिवार को ले लिया गया था, लेकिन अवकाश के कारण स्वास्थ्य विभाग के द्वारा
इसे कलेक्ट नहीं किया गया। हालत ये है कि सोमवार को महिला की मौत के बाद
सेम्पल जांच के लिए डीआरडीओ भेजा जा सका है। हालांकि महिला की गंभीर स्थिति
को देखते हुए ट्रिटमेन्ट शुरू कर दिया गया था।
मिथलेश निवासी
शिवपुरी उम्र 22 साल पांच माह की गर्भवती थी। महिला की हालत अत्याधिक गंभीर
होने के कारण उसे जयारोग्य अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में शनिवार रात
करीब 9.30 बजे भर्ती कराया गया था। चूंकि महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण
साफ दिखाई दे रहे थे, इसके चलते डॉक्टरों ने सेम्पल लेने के साथ ही
ट्रिटमेन्ट भी शुरू कर दिया था। लेकिन रविवार को अवकाश होने के कारण
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सेम्पल कलेक्ट नहीं किया गया। इसी बीच सोमवार को
सुबह करीब 9.30 बजे महिला की मौत हो गई। जबकि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा
सुबह 11 बजे के बाद जीआर मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबॉयलोजी विभाग से सेम्पल
कलेक्ट कर डीआरडीओ जांच के लिए भेजा गया है।
रिपोर्ट बन रही परेशानीः
जयारोग्य
अस्पताल, बिरला अस्पताल एवं जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध
मरीजों के सेम्पल लेकर जांच के लिए तो भेजे जा रहे हैं। लेकिन रिपोर्ट आने
में देरी के कारण चिकित्सकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं सोमवार को केवल एक सेम्पल जांच के लिए भेजा गया है, जबकि पैडिंग
रिपोर्ट अब तक प्राप्त नहीं हुई है।
डेथ रिव्यू के लिए डीन से मिलेः
स्वाइन
फ्लू से अब तक जो तीन मौत हुई है, उनका डेथ रिव्यू होना है। इसके लिए बनाई
गई कमेटी के अध्यक्ष जीआर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ एसएन आयंगर हैं। जिला
स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कौरव ने सोमवार को डीन से मुलाकात कर डेथ रिव्यू
मीटिंग के लिए टाइम मांगा है। डीन ने एक हफ्ते में बताने का आश्वासन दिया
है।
जयारोग्य अस्पताल के स्वाइन फ्लू की संदिग्ध महिला मरीज ने दम तोड़ दिया
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
- बैराड़ में चोरी का खुलासा: 2.25 लाख के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- बैराड़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त / Shivpuri News
- शिवपुरी में ईद-उल-फितर की धूम: अमन-चैन की दुआओं के साथ सौहार्द का संदेश / Shivpuri News
- खूबत खाटी पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर / Shivpuri News





Be First to Comment