Press "Enter" to skip to content

जैतल कंस्ट्रेक्शन कंपनी के संचालक फ्लैट बेचने के नाम पर 130 लोगों को ठगा

Image result for ठगा

ग्वालियर। जैतल कंस्ट्रेक्शन के संचालक वीरेंद्र कुमार गुप्ता के खिलाफ
झांसी रोड थाना पुलिस ने धोखाधड़ी मामला दर्ज कर लिया है। ये प्रकरण अखिल
भारतीय ग्राहक पंचायत के माध्यम से ठगी का शिकार हुए लोगों द्वारा की गई
शिकायतों पर जांच के बाद दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्वीकार किया कि ये
कंपनी 130 लोगों से लाखों रुपया ठग चुकी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
प्रोजेक्टर मैनेजर से 6 लाख 25 हजार ठगे

जितेंद्र कुमार चतुर्वेदी निवासी कुंज विहार कॉलोनी ने बताया कि जैतल
विहार रमौआ में प्रोजेक्ट मैनेजर था। उसने भी प्रोजेक्ट पर भरोसा कर फ्लैट
नंबर 501 बुक कराते हुए 6 लाख 25 हजार रुपए जमा कराए थे। लेकिन कंपनी के
संचालक वीके गुप्ता निवासी हरिशंकरपुरम ने इस फ्लैट को अवधेश सिंह भदौरिया
को बेच दिया। और बैंक से फायनेंस भी करा दिया। उसके दवाब बनाने पर आरोपी ने
उिन्हें सी-810 फ्लैट दिया। वीके गुप्ता ने इस फ्लैट को भी सतेंद्र
प्रजापति को बेच दिया। झांसी रोड थाना पुलिस ने जितेंद्र चतुर्वेदी की
रिपोर्ट पर वीके गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस
आरोपी की तलाश में कई बार उसके हरिशंकरपुरम स्थित घर के चक्कर लगा आई है।
लेकिन वह गायब है।
टीचर से भी 3 लाख 40 हजार ठगे- रवि नगर निवासी
इंद्रमणि प्रसाद पाटिल ट्यूशन पढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि बालाजी सिटी
रमौआ में 16 लाख रुपए एक फ्लैट बुक किया था। एडवांस के रूप में 3 लाख 40
हजार रुपए 4 साल पूर्व जमा कराए थे। लेकिन आज तक फ्लैट नहीं मिला। अब वीके
गुप्ता गायब हो गए हैं।
कंपनी संचालकों ने इनको भी ठगा
अखिल
भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला प्रभारी लोकेंद्र मिश्रा ने बताया कि जैतल
कंस्ट्रेक्शन कंपनी के संचालक वीके गुप्ता ने राहुल पुत्र मुन्नालाल
श्रीवास्तव निवासी विनय नगर सेक्टर नंबर-4 ने बिल्डर को 3 लाख रुपए नगद और 1
लाख 92 हजार बैंक से लोन लेकर दिए। लेकिन बिल्डर ने फ्लैट का निर्माण
कार्य अब तक शुरू नहीं किया।, रिचा पत्नी मनीष अग्रवाल निवासी विनय नगर
सेक्टर नंबर-4 ने फ्लैट बुक करने के लिए बिल्डर के पास 3 लाख रुपए जमा
कराए। लेकिन आज तक इन्हें फ्लैट नहीं मिला।
130 लोगों को ठगा हैं-
जैतल
कंस्ट्रेक्शन कंपनी के संचालक वीके गुप्ता के मामला दर्ज कर लिया है। उनकी
तलाश की जा रही है। शुरूआती जांच में इस कंपनी के संचालक द्वारा 130 के
लगभग लोगों को ठगे जाने की बात सामने आई हैं।
दीपक यादव
झांसी रोड थाने के टीआई

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!