इंदौर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच
24 सितंबर को होने वाले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए 17
हजार टिकटों की बिक्री तीन दिनों में होना थी, लेकिन दो दिन में सभी टिकट
बिक गए। करीब 27 हजार दर्शक क्षमता वाले होलकर स्टेडियम के 17 हजार टिकट आम
दर्शकों के लिए होते हैं। इनमें से 2500 टिकट पैवेलियन के होते हैं,
जिन्हें सोमवार को बेचा गया। स्टेडियम के बाहर कई लोग 900 रुपए कीमत का
टिकट 3000 से 3500 रुपए में बेचने की पेशकश करते नजर आए।
एमपीसीए ने
गैलरी के 14,500 टिकट दो दिनों तक बेचने की घोषणा की थी, लेकिन मंगलवार को
अचानक दोपहर 1 बजे सभी टिकट स्टाक खत्म नहीं होने तक बिक्री जाने रखने की
घोषणा कर दी गई। एमपीसीए ने ऐसा पुलिस व प्रशासन की सलाह के बाद किया। इसके
पीछे महिलाओं की सुरक्षा को कारण बताया गया, जो टिकट के लिए रातभर कतार
में लगती हैं।
हालांकि दो दिन तक टिकट खरीदने की तैयारी कर चुके
प्रशंसकों को अचानक हुए फैसले की सूचना कैसे मिलेगी इसका संतुष्टिदायक जवाब
नहीं मिल सका। शाम 6 बजे तक गैलरी के टिकट बिक गए, जबकि स्टूडेंट कंसेशन
के टिकट रात 10 बजे खत्म हुए।
900 रुपए का टिकट ब्लैक में 3500 रुपए का
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
- नाजिया इलाही खान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप: रन्नोद थाने में शिकायत दर्ज, मुस्लिम समाज ने की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- बंद पड़े कबाड़ स्टॉलों में भड़की भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू / Shivpuri News
- तहसीलदार को गोली मारने की धमकी देने वालों पर बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध निर्माण जमींदोज / Shivpuri News





Be First to Comment