इंदौर । राजेंद्र नगर थाना क्षेत्रमें सोमवार रात एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसने हाल ही बीएड
परीक्षा पास की थी। उसकी तीन महीने पूर्व निजी कंपनी के सेल्स ऑफिसर से
शादी हुई थी। परिजन का आरोप है कि पति दहेज की मांग करता था। सास खाना
बनाने पर ताने सुनाती थी।
पुलिस के मुताबिक घटना राजेंद्र नगर स्थित
सुखसागर अपार्टमेंट की है। रात करीब 8.30 बजे सूचना मिली कि 24 वर्षीय किरण
पंवार ने घर में जहर खा लिया है। पति हरिराम पंवार निजी कंपनी में एरिया
सेल्स ऑफिसर है। घटना के वक्त वह कंपनी के काम से बाहर गया था।
सूचना
मिलते ही भाई दीपकसिंह और अर्जुनसिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को
बताया कि किरण की 8 जून को ही शादी हुई थी। उसने हाल ही में बीएड परीक्षा
71 फीसदी अंकों से पास की थी। अर्जुनसिंह के मुताबिक पति हरिराम दहेज
मांगता था। सास रामवती भी खाना बनाने को लेकर ताने सुनाती थी। कुछ दिन
पूर्व ही किरण मायके (पिंक सिटी) आई थी। उस वक्त भी मां व भाभी को प्रताड़ना
के बारे में बताया था।
पत्नी ने घर बुलाया तो बोला तुम्हारे पिता ने हेलिकॉप्टर नहीं दिया
भाई
ने पुलिस को बताया कि हरिराम शादी के बाद से ही परेशान करने लगा था। कुछ
दिन पूर्व बहन ने पति को कॉल कर कहा घर जल्दी आ जाना तो उसने कहा तुम्हारे
पिता ने दहेज में हेलिकॉप्टर नहीं दिया है। टाइम मिलेगा तो आ जाऊंगा। पुलिस
के मुताबिक मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि मैं यह सब
मर्जी से कर रही हूं। मैं अपनी जिंदगी नहीं जीना चाहती।




Be First to Comment