
ग्वालियर। जीवाजी यूनिवर्सिटी से नर्सिंग परीक्षा देने वाला छात्र फेल
हो गया। उसे पास होने का भरोसा था सो सूचना का अधिकार के तहत कॉपी की
फोटोकॉपी ले ली। जब देखा तो 8 पन्नो ही गायब थे। छात्र अब अपनी फरियाद लेकर
एक सप्ताह से इधर-उधर घूम रहा है। हर जगह उसे आश्वासन या फिर कोर्ट जाने
की सलाह दी जा रही है। मंगलवार को वह फिर कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला से
मिला और फरियाद सुनाई।
शिवनाथ नर्सिंग कॉलेज चिरवाई के छात्र राहुल
शर्मा ने बीएससी नर्सिंग दूसरे वर्ष की परीक्षा दी थी। उसे 75 में केवल 21
नंबर ही मिले। छात्र ने सभी प्रश्नों के उत्तर लिखे थे इसलिए उसने सूचना का
अधिकार का आवेदन लगाकर कॉपी देखी। 40 पेज की कॉपी में 16 से 32 तक नंबर तक
के पेज गायब थे। छात्र ने आपत्ति की लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो उसने
फोटोकॉपी के लिए आवेदन किया और पूरी कॉपी को फोटोकॉपी करा ली। उसे परीक्षा
नियंत्रक से लेकर कुलपति तक को दिखाया और न्याय मांगा। हर जगह उसे भरोसा
दिया कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। कुछ अधिकारियों ने तो कह दिया
कि उसे जल्दी है तो कोर्ट चला जाए। इससे छात्र परेशान हो गया।
आज जमा होंगे परीक्षा फार्म
जेयू
ने पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष(सप्लीमेंट्री व एक्स छात्र),
दूसरे वर्ष(रेग्युलर, सप्लीमेंट्री व एक्स छात्र) परीक्षा के फार्म पांच सौ
रुपए लेट फीस के साथ जमा करने की तारीख 20 सितंबर कर दी है।






Be First to Comment