Press "Enter" to skip to content

महिला को नोटों की गड्डी थमा अंगूठी, चेन ठग ले गए दो युवक

Image result for ठग

ग्वालियर। मंदिर से लौट रही 55 वर्षीय महिला से पहले आगरा का पता पूछा
फिर नोटों की गड्डी थमा उनके जेवरात (अंगूठी-चेन) उतरवाकर ले गए। घटना
मंगलवार सुबह 9 बजे भगत सिंह मार्केट में हुई है। घटना के बाद महिला घर
लौटी और काफी देर तक रोती रही। जब बच्चों ने रोने का कारण पूछा तो घटना का
पता लगा। शाम को परिजन थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने ठगी का मामला
दर्ज कर लिया है। जबकि भल्ला सेंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में ठग महिला के
साथ बात करते और ठगी करते हुए रिकॉर्ड हुए हैं।
उपनगर मुरार के आजाद
नगर गली नंबर एक निवासी मोनू पुत्र अशोक अरोरा कपड़े का व्यवसाय करते हैं।
मुरार हार्ट में वह थोक कारोबार करते हैं। दो दिन पहले उनकी मां 55 वर्षीय
कमलेश पत्नी अशोक अरोरा घर आई थीं। मंगलवार सुबह वह कम्पनी बाग के पास गणेश
मंदिर गई थीं। यहां दर्शन करने के बाद जब वह लौट रही थीं। तभी एक लड़का
उनके पास आया उसने आगरा जाने का रास्ता पूछा। इस पर महिला ने किसी और से
बात करने को कहा। इसी समय एक लड़का और आ गया। उसने महिला को बोला आंटी बात
को सुनो। इसके बाद पता नहीं ऐसा क्या किया महिला उसके साथ-साथ सब्जी मंडी
से होते हुए भगत सिंह मार्केट की गली में पहुंच गई। यहां एक पटिया पर बैठकर
युवकों ने महिला को बताया कि यहां घटना बहुत हो रही हैं। आप जेवर पहने हो।
महिला से सोने की अंगूठी, चेन उतरवा ली। साथ ही विश्वास दिलाने के लिए
अपने पास से एक 500-500 के नोट की एक लाख की गड्डी कहकर महिला के बैग में
डाल दिए। साथ ही उनके सामने जेवर रूमाल में रखकर उनके बैग में रख दिए। इसके
बाद युवक बाइक पर बैठकर निकल गए। महिला ने कुछ देर बाद बैग खोलकर देखा तो
रूमाल में कंकड़ रखे थे।
जेवर भी गए, नोट के नीचे निकले कागज
महिला
घर पहुंचकर रोने लगे। जब बेटे ने रोने का कारण पूछा तो महिला ने बताया कि
मेरे साथ लूट हुई है। पूरी कहानी सुनने के बाद परिजन ने बैग में रखे एक लाख
रुपए की नोटों की गड्डी खोली तो ऊपर 500 को नोट और नीचे 50 का नोट मिला
है। उसके बाद बीच में कागज व पुट्ठे के टुकड़े लगे मिले हैं। इसके बाद
परिजन थाने पहुंचे हैं और शिकायत की है।
फुटेज में दिखे ठग
भगत
सिंह मार्केट में घुसते ही आलू भल्ला की दुकान है। जिस पर सीसीटीवी कैमरा
लगा है। उसमें महिला से बात करते व पीछा करते दोनों ठग दिखे हैं। एक ठग की
उम्र 25 से 28 साल के बीच होगी। जो गहरे लाल रंग का पेट व सफेद शर्ट पहने
हैं। जबकि दूसरा ठग 18 से 20 साल के बीच होगा। जो गहरे लाल रंग का पेंट व
गुलाबी कुर्ता जैसा पहने हैं।
दो महिलाओं को और किया प्रयास
कमलेश
के साथ वारदात से पहले यही ठग दो और महिलाओं के साथ प्रयास कर चुके थे,
लेकिन उन्होंने रुककर कोई बात नहीं की। जब उन्हें फुटेज दिखाए तो उन्होंने
पहचान इन्हीं ठगों के रूप में की है। दोनो महिला आजार नगर की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!