Press "Enter" to skip to content

सड़क घोटाले में फंसे सीएमओ नपा से फाइल, गायब की कैमरे में कैद हुए पांडे

सड़क घोटाले में फंसे सीएमओ, और इंजीनियर ने गायब की नपा से फाइल, कैमरे में कैद हुए पांडेशहर के वार्ड क्रमांक 14 की पुरानी सीसी को दिखा कर नई सीसी सड़क का ठेकेदार
को भुगतान कर देने के मामले में नया मोड़ आ गया है। नपाध्यक्ष अनिल शर्मा
ने दावा किया है कि सीएमओ रणवीर कुमार और आरोपी इंजीनियर सुनील शर्मा ने 17
सितंबर को अवकाश के दिन नपा के दफ्तर के घुस कर सीसी सड़क से संबंधित
दस्तावेज चुरा लिए हैं। खास बात ये है कि नपा सीएमओ रणवीर कुमार के द्वारा
इस कृत्य को अंजाम दिलाया गया है। इस संबंध में नपा के संपत्ति कर अधिकारी
पूरण कुशवाह ने भी जानकारी देते हुए बताया कि सीएमओ रणवीर कुमार अपने साथ
इंजीनियर पांडे को साथ लेकर आए थे और सारे दस्तावेज निकाल कर ले गए। अब
नपाध्यक्ष ने इस मामले की एक सीसीटीवी फुटेज जारी कर कहा है कि ये दोनों
अफसर छुट्टी के दिन ऑफिस के दस्तावेज निकाल कर ले जाते हुए इसमें दिख रहे
हैं। हालांकि ये दावा कितना सही है इसकी भी अभी जांच होना बाकी है।

नगर पालिका के सीसीटीवी कैमरे में कैद फाइल ले जाते इंजीनियर सुनील पांडे।

कलेक्टर ने भी अब तक जब्त नहीं कराए दस्तावेज

इस मामले में सीएमओ ने कलेक्टर को भी गुमराह कर दिया क्यों कि
सीसी सड़क के मामले में सीएमओ भी आरोपी बन रहे हैं। ऐसे में अब सारा खेल
सांठ- गांठ के साथ खेला जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!