Press "Enter" to skip to content

जगदगुरु बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का केस

बिलासपुर/जयपुर। गुरमीत राम रहीम के रेप केस में जेल
जाने के बाद अब राजस्थान के अलवर जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है।
अलवर जिले के एक नामचीन बाबा जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी कौशलेंद्र
प्रपन्नाचारी फलाहारी महाराज के खिलाफ बिलासपुर (छत्तीसगढ़) निवासी युवती
ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।
Image result for दुष्कर्मकेस डायरी अलवर पुलिस के पास
पहुंच गई है। उधर, बुधवार शाम को फलाहारी बाबा बीमार हो गए और स्थानीय
अस्पताल में भर्ती हो गए। मालूम हो, फलाहारी महाराज का अलवर में दिव्य धाम
आश्रम है। यहां एक वेद विद्यालय और मंदिर भी है। महाराज के भक्तों की
संख्या काफी है।
उसका छत्तीसगढ़ में भी आना-जाना रहता है। युवती जयपुर
में विधि की पढ़ाई कर रही थी। महाराज की सिफारिश पर उसने कहीं इंटर्नशिप की
और इसके लिए उसे स्कालरशिप भी मिली। मानदेय महाराज को अर्पित करने के लिए
वह 7 अगस्त में अपने माता-पिता के साथ अलवर आश्रम गई थी। तभी बाबा ने उसे
अकेले बुलाया दुष्कर्म करने लगा। इसी बीच बाबा का कोई चेला पहुंच गया। इस
दौरान युवती को इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी दी गई।
डरी-सहमी युवती भी चुपचाप लौट गई।
हाल ही में गुरमीत राम रहीम का
मामला सामने आने के बाद युवती की हिम्मत बढ़ी और उसने अपने परिजन को इस बारे
में जानकारी दी। इसके बाद बाबा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!