लाहौर। पाकिस्तानी क्रिकेटर खालिद लतीफ पर 2017
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में स्पॉट फिक्सिंग में भूमिका को लेकर पांच
वर्ष का बैन लगाया गया है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने
लतीफ पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों में खेलने पर बैन लगाया है। पीएसएल में
इस्लामाबाद यूनाइटेड का प्रतिनिधित्व करने वाले लतीफ पर पीसीबी की एंटी
करप्शन कोड के तहत छह मामलों में चार्ज लगाए गए। इसके अलावा लतीफ पर 1
मिलियन पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना भी किया गया।
इस बैन के
चलते लतीफ अब वर्ष 2022 तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। अभी तक 5 वनडे और 13
टी20 मैच खेल चुके लतीफ इस वर्ष नवंबर में 32 वर्ष के होंगे।
इस्लामाबाद
यूनाइटेड के शार्जिल खान पर पिछले ही महीने पांच वर्ष का प्रतिबंध लगाया
गया था। लतीफ और शार्जिल को संयुक्त अरब अमीरात से इस टूर्नामेंट के दौरान
वापस पाकिस्तान भेज दिया गया था।
लतीफ के वकील बद्र आलम ने इस
फैसले को मानने से इंकार करते हुए कहा कि ट्रिब्यूनल इस तरह के फैसले लेने
के लिए अधिकृत नहीं है। उन्होंने कहा, हम इस तरह के फैसले को नहीं मानते
हैं क्योंकि हम ट्रिब्यूनल के खिलाफ पहले ही सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुके
हैं।
पाक क्रिकेटर स्पॉट फिक्सिंग मामले में पांच वर्ष का बैन
टैग: लाहौर



