ग्वालियर,
ट्रेन के इंजन पर खड़े होकर फोटो खिंचा रहे एक युवक को आरपीएफ
ने पकड़ लिया। युवक ने पहले तो दौड़ लगा दी लेकिन आरपीएफ स्टाफ ने भी पीछे
दौड़ लगाकर उसे पकड़ लिया।
ट्रेनों के सामने, इंजन और कोच के गेट पर
खड़े होकर फोटो खिंचाने व सेल्फी लेने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं।
बुधवार को आरपीएफ स्टाफ रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहा था। तभी आरपीएफ के सब
इंस्पेक्टर अमित मीणा की नजर सैलून साइडिंग में गई। सैलून साइडिंग में देखा
कि एक युवक वहां खड़े इंजन पर खड़े होकर फोटो खिंचवा रहा था। वह युवक को
पकड़ने के लिए बढ़े तो युवक ने दौड़ लगा दी। इसके बाद युवक भागने लगा। युवक को
दौड़ लगाकर पकड़ लिया। इसके बाद उसे पकड़कर आरपीएफ पोस्ट ले गए। उसके खिलाफ
मामला दर्ज किया गया।
दो बच्चों को लेकर सफर कर रहे युवक पर संदेह, ग्वालियर में पूछताछ तो निकला परिचितः
कर्नाटका
एक्सप्रेस में दो बच्चों के साथ सफर कर रहे एक युवक पर यात्रियों को संदेह
होने पर यात्रियों ने सुरक्षा हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी। जब ग्वालियर में
पूछताछ की गई तो युवक उनका परिचित ही निकला।
कर्नाटका एक्सप्रेस के
जनरल कोच में आगरा से एक युवक सवार हुआ। उसके साथ दो बच्चे थे। एक बच्चा
अचेत अवस्था में था। यात्रियों को उस पर संदेह हुआ तो यात्रियों ने तत्काल
सुरक्षा हेल्पलाइन पर फोन कर दिया। सुरक्षा हेल्पलाइन पर सूचना मिलते ही
ग्वालियर में आरपीएफ स्टाफ ने ट्रेन को अटेंड किया। ग्वालियर में जब उस
युवक से पूछताछ की तो युवक ने बताया कि वह उनका परिचित है और भोपाल का रहने
वाला है। आगरा में बच्चों के ताऊ ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। आरपीएफ स्टाफ ने
बच्चों के ताऊ को फोन लगवाया तो उनका फोन बंद था। इसके बाद पिता को फोन
लगवाया तो पिता ने बताया कि उनके एक बच्चे की तबियत खराब थी इसलिए उन्हें
मेंहदीपुर बालाजी भेजा था। आरपीएफ ने पिता की बच्चों के साथ वाली फोटो वॉटस
एप पर मंगवाई। फोटो आने के बाद जब संतुष्टि हो गई तो इन लोगों को दूसरी
ट्रेन से रवाना करवा दिया।
ट्रेन के इंजन पर खड़े होकर खिंचा रहा था फोटो, आरपीएफ ने पकड़ा
टैग: ग्वालियर



