Press "Enter" to skip to content

एफबी पर दोस्ती व शादी के डेढ़ माह बाद पता लगा पति अमन झा नहीं, अरमान खान है

Image result for एफबीग्वालियर। शादी के डेढ़ महीने बाद युवती को पता चला कि उसका पति हिन्दू,
नहीं बल्कि मुस्लिम है। जब उसने विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की।
इतना ही नहीं आरोपी ने अपना नाम अरमान छिपाकर हर जगह अमन झा बताया। फेसबुक
से लेकर मेल तक इसी नाम से बनाए हैं। घटना 4 मार्च से लेकर अभी तक की है।
बुधवार को युवती ग्वालियर थाने पहुंची और शिकायत की। लव जेहाद का मामला
सामने आने पर हिंदू संगठन के सदस्य भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने युवती की
शिकायत पर उसके पति के खिलाफ धोखाधड़ी, दुष्कर्म, मारपीट, धमकाने और मध्य
प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 1965 3/4 के तहत मामला दर्ज कर
लिया है।
हजीरा लाइन नंबर 9 निवासी विमला कुमारी (परिवर्तित नाम) का
कुछ समय पहले फेसबुक पर एक युवक से संपर्क हुआ, जिसने अपना नाम अमन झा
निवासी तारागंज बताया था। अमन ने जयपुर में एक कंपनी में जॉब करना बताया
था। युवती से दोस्ती के बाद उसके परिजन से भी मिला। साथ ही विमला से शादी
करने की इच्छा जताई। सजातीय होने पर परिजन तैयार हो गए। यहां अमन ने युवती
के परिजन को बताया कि उसके माता-पिता नहीं है। वह घर में अकेला ही है। इस
पर परिजन ने ज्यादा कुछ पता नहीं किया। 4 मार्च 2017 को उपनगर ग्वालियर के
हजीरा चौराहा के पास मंगलम गार्डन से हिन्दू धर्म के अनुसार शादी हुई। शादी
के बाद अमन पत्नी को जयपुर ले गया।
डेढ़ महीने बाद पता लगा पति हिन्दू नहीं है
विमला
जयपुर में अमन के साथ रहने लगी। 7 अप्रैल को अमन ने वहां नाहिदा बेगम नामक
युवती से शादी कर ली। शादी के कुछ दिन बाद जब नाहिदा घर रहने आई तो पति की
दूसरी शादी का पता लगा। जब उसने दूसरी शादी का विरोध किया तो पता लगा कि
उसका पति अमन झा का असली नाम अरमान खान निवासी तारागंज बंजारे वाली गली है।
खुलासे के बाद आरोपी ने विमला को पीटना शुरू कर दिया। युवती को उसके
माता-पिता से बात भी नहीं करने देता था।
हत्या का प्रयास किया तो जान बचाकर भागी
युवती
ने बताया कि सितंबर महीने में पति अमन उर्फ अरमान उसे लेकर तारागंज
पहुंचा। यहां एक खुलासा और हुआ कि वह अकेला नहीं है। घर में उसकी मां कनीजा
बेगम, पिता भूरे खां, बहनें मेहसर, तन्नू व शबनम थीं। 17 सितंबर की रात
युवती हत्या के इरादे से अमन 4 लड़कों को लेकर घर आया। दो उसके कमरे में गए
और बताया कि अमन को छोड़ दे, नहीं तो मार देंगे। जिससे पहले वे हमला करते
किसी तरह युवती अपना मोबाइल उठाकर भागी। उसने अपनी बहन के घर पहुंचकर पुलिस
को सूचना। बुधवार दोपहर में वह ग्वालियर थाने पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!