खनियांधाना , जिले में हुई अल्प वर्षा को लेकर भले ही कांग्रेस लंबे समय से जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग करती आ रही हो लेकिन इस मांग में अब सत्तापक्ष भी शामिल हो गया है इसी क्रम में आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल खनियाधाना ने तहसील पहुंचकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर तहसील को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की । इस संबंध में आज सुबह सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय से रैली की शक्ल में एकत्रित होकर तहसील कार्यालय पहुंचे जहां तहसीलदार जे.एस. अपोरिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा । भाजपा मंडल अध्यक्ष भानु चौधरी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि इस वर्ष पूरे मध्यप्रदेश के साथ समूचा शिवपुरी जिला अल्प वर्षा की स्थिति का सामना करना कर रहा है , तहसील खनियांधाना में भी अल्प वर्षा के चलते किसानों की फसलें पूर्ण तरह नष्ट हो गई है अतः फसलों के नुकसान का सर्वे तत्काल प्रभाव से कराया जा कर किसानों को उचित मुआवजा एवं बीमा राशि दिलाई जावे । साथ ही किसानों के वर्तमान हालातों को ध्यान में रखते हुए किसानों से बिजली एवं बैंक ऋण वसूली तत्काल प्रभाव से एक वर्ष के लिए स्थगित की जाए एवं ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती ना करते हुए बिजली आपूर्ति जारी रखी जाए ।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि वर्ष 2016 – 17 हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा की क्लेम राशि करोड़ों रुपए स्थानीय बैंकों में संबंधित किसानों के भुगतान हेतु लंबित है जिले के मौजूदा हालातों को देखते हुए उसे तत्काल प्रभाव से किसानों में वितरित कराई जाये आज की स्थिति में यह राशि किसानों के लिए संजीवनी साबित होगी तथा शिवपुरी जिले में अल्प वर्षा के कारण उड़द की फसल भी बर्बादी की कगार पर है लेकिन नुकसान का आकलन जिला इकाई निर्धारित है इसलिए हजारों किसानों के नुकसान का आकलन संभव नहीं हो पा रहा है ज्ञापन में मांग की गई है कि अन्य फसलों की तरह ही उड़द के नुकसान की इकाई भी जिले के स्थान पर पटवारी हल्का मानकर सर्वे कराया जा कर उचित मुआवजा एवं बीमा राशि दिलाने का कार्य होना चाहिए । ज्ञापन सौंपने वालों में भानु चौधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष , कुलदीप सिंह चौहान , रामकरण सिंह यादव , वीरेंद्र सिंह यादव , बृजेंद्र चौबे , दाउद अली फूल हरिभान सिंह , करन सिंह , रामजीलाल , बुंदेल सिंह यादव , प्रकाश लोधी , रामस्वरूप यादव , आसाराम कबाड़ी , बुंदेल सिंह यादव , सुखबीर पाल , हजारीलाल लोधी , जितेंद्र सिंह बंशकार , भानु परिहार , रहीश यादव , धर्मपाल सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे ।






Be First to Comment