Press "Enter" to skip to content

आबकारी पुलिस ने की 100 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 800 लीटर लहॉन जब्त

file photo

अवैध मदिरा के प्रकरण किए दर्ज
शिवपुरी। जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त पिछोर अनिरूद्ध खानवलकर एवं आबकारी बल द्वारा मदिरा के अवैध निर्माण, भण्डारण एवं परिवहन पर नियंत्रण रखने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को उपनिरीक्षक वृत्त पिछोर अनिरूद्ध खानवलकर द्वारा पिछोर अंतर्गत ग्राम सिलपुरा, गूडर पर गश्त एवं दबिश के दौरान आरोपी बरखा पत्नी बने सिंह कंजर, चंद्रवती पत्नी ज्ञान सिंह कंजर, सविता पत्नी धर्मेन्द्र कंजर एवं सोना पत्नी महेश कंजर के कब्जे से अवैध रूप से भण्डारित कुल 100 लीटर हाथ  भट्टी मदिरा व दो अज्ञात प्रकरणों में 4 प्लास्टिक के ड्रमों में लगभग 800 लीटर लहॉन जब्ती की कार्यवाही की गई। आबकारी पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)ए के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालीयन कार्यवाही की गई। यहां बताना होगा कि मदिरा के अवैध निर्माण एवं परिवहन पर नियंत्रण रखने हेतु आबकारी विभाग द्वारा लगतार गश्त, भ्रमण एवं चैकिंग की कार्यवाही की जा रही है। आबकारी द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाहियों से अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!