
शिवपुुरी। पिछोर-दिनारा रोड पर रात 2 बजे पंक्चर टायर बदलते
वक्त कार सवारों ने ट्रक चालक से 25 हजार रुपए लूट लिए थे। छह दिन पुरानी
घटना के मामले में पिछोर थाना पुलिस ने रविवार को लूट का मुकदमा दर्ज कर
लिया है। सूत्रों के अनुसार बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं और सोमवार तक
खुलासा कर सकती है।
जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक
अर्जुन (18) पुत्र देवसिंह कुशवाह निवासी करैरा ने रविवार को पिछोर थाने
में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रक क्रमांक एमपी33 एच2094 में सोयाबीन भरकर 8
फरवरी को कानपुर के लिए निकला। पिछोर से आगे चलकर दिनारा रोड पर पहुंचा तो
रात 2 बजे ट्रक का टायर पंक्चर हो गया। टायर बदलते वक्त अचानक ईको कार आकर
रुकी और छह से आठ लोग उतरकर आए। धमकाते हुए 25 हजार रुपए, लीवर, मोबाइल
आदि लूटकर ले गए।
घटना के बाद गाड़ी खाली करने
कानपुर चले गए। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार विशंभर ठाकुर, गोलू ठाकुर, गफ्फार रजक, सुमत परिहार,
दीपू परिहार आदि लोगों द्वारा लूट को अंजाम दिया गया था। उक्त लोगों की
सोमवार तक गिरफ्तार संभावित है।






Be First to Comment