Press "Enter" to skip to content

गांधी जयंती पर खनियाधाना में लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

खनियांधाना :–  पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2017  सोमवार को नगर के गायत्री मंदिर परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है । अखिल विश्व गायत्री परिवार सृजनात्मक ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस शिविर में जिला चिकित्सालय शिवपुरी एवं रेडक्रॉस समिति की टीम इच्छुक दानदाताओं से रक्त एकत्रित कर ब्लड बैंक भेजेगी जिससे जरूरतमंद लोगों को इमरजेंसी में रक्त उपलब्ध कराया जा सके । शिविर के आयोजन के संबंध में एक बैठक का आयोजन आज गायत्री मंदिर पर किया गया जिसमें गायत्री परिवार के जिला प्रमुख डॉ. पी के खरे ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया रक्तदान करने के संबंध में लोगों में बहुत भ्रांतियां फैली हैं जबकि रक्तदान एक सामान्य प्रक्रिया है जिसमें कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसकी आयु 18 से 65 वर्ष के बीच हो वजन 45 किलोग्राम या अधिक हो तथा हीमोग्लोबिन कम से कम 12.5 ग्राम प्रति डेसीमीटर हो वह रक्तदान कर सकता है रक्तदान करने से व्यक्ति के शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं होती है बल्की आपको किसी का जीवन बचाने पर आत्मसंतोष होता है रक्तदान करने के बाद शरीर में नया रक्त बनने की प्रक्रिया तेज हो जाती है ।
बैठक में जिला अस्पताल के प्रमुख सर्जन डॉ. खरे ने बताया कि शिवपुरी ब्लड बैंक में रक्त की अत्यधिक आवश्यकता रहती है क्योंकि राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण आए दिन दुर्घटनाओं में गंभीर घायल स्थिति के केस आते हैं , जिनमें घायलों के साथ कोई परिजन नहीं होता इसलिए ब्लड बैंक से ही रक्त देना पड़ता है इसलिए अधिक से अधिक मात्रा में यदि यहां से ब्लड डोनेट करेंगे तो यह सच्ची मानवता का उदाहरण होगा । गायत्री परिवार खनियाधाना के रक्तदान शिविर के प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि पिछले वर्ष भी गांधी जयंती के अवसर पर खनियाधाना के सभी लोगों ने उत्साह दिखाते हुए 111 यूनिट ब्लड डोनेट किया था इस वर्ष हमारा लक्ष्य है कि यह संख्या दो सैकड़ा से अधिक यूनिट एकत्रित करें जिसके लिए प्रचार प्रसार व जागरूकता के लिए प्रयास किये जा रहे हैं । बैठक में श्री बाबूलाल यादव , नारायण दास अवधिया , सुरेंद्र सिंह चौहान , रतनलाल कोली , मधुकर चौहान , सुखनंदन चौबे , मनोहर सिंह यादव , चंद्रशेखर पुरोहित , अभिषेक जैन , पवन खरे , राघवेंद्र , रामकिशन रजक एवं सचिन मोदी आदि मौजूद रहे

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!