Press "Enter" to skip to content

एसपीएस गोल्ड कप महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ

शास. कन्या विद्यालय ने मैच जीता एसपीएस ने दिल
शिवपुरी। एसपीएस स्कूल, खा. डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन तथा शिवपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को स्थानीय खेल परिसर पोलो ग्राउण्ड में महिला क्रिकेट का शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रम के साथ किया गया। एसपीएस गोल्ड कप महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 2017 के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे रहे। एसपीएस गु्रप द्वारा महिलाओं के लिए खेलों में आगे बढ़ाने के लिए एसपीएस गु्रप की सराहना की।
एसपीएस गु्रप के संचालक अशोक ठाकुर ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई। इस मौके पर पंकज भास्कर, सुनील तिवारी, सीपी गुप्ता, वसीम खान, छोटे खान, संजय सांखला जिला क्रिकेट एसोसिएशन एवं गिरिश मिश्रा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रतियोगिता का पहला मैच शिवपुरी पब्लिक स्कूल बनाम शासकीय कन्या विद्यालय के बीच खेला गया जिसमें शास. कन्या विद्यालय ने 3 विकेट से मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जा रही है। एसपीएस गु्रप के संचालक ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला क्रिकेट को प्रोत्साहित कर एसपीएस गु्रप महिलाओं को खेलों में रुचि पैदा कर शिवपुरी जिले की महिलाओं को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलते देखना चाहते हैं। वह प्रतिवर्ष इस श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का फाइनल 29 सितम्बर 2017 को माधवराव सिंधिया खेल परिसर में किया जाएगा। समापन समरोह के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे। समस्त खेलप्रेमियों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थित दर्ज कराके एसपीएस द्वारा किये गये प्रयासों को बल प्रदान करके महिला क्रिकेट को प्रोत्साहित करें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!