Press "Enter" to skip to content

जमीन को लेकर झगड़ा, ईंट लेकर मारने दौड़ा जीआरएस / Shivpuri News

करैरा/ तहसील के सिरसौना गांव में जमीन पर कब्जे को
लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पंचायत का रोजगार सहायक हाथों में ईंट
लेकर दूसरे पक्ष के लोगों को मारने के लिए दौड़ा। करीब आधा घंटे तक हंगामा
चलता रहा। दूसरे पक्ष के लोगों ने एसपी ऑफिस शिवपुरी आकर लिखित शिकायत की
है।

भगवती लोधी निवासी सिरसौना का कहना है कि
हमारे पूर्वज जिस जमीन पर काबिज थे, उस पर गांव के पर्वत सिंह लोधी व उसके
भाईयों द्वारा जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

शनिवार
को कमरा बनवाने के लिए नींव खुदवा रहे थे, तभी पर्वतसिंह व उसके परिजनों
ने आकर जबरन काम रुकवा दिया। उक्त लोगों ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी।
पुलिस ने आवेदन लेकर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दूसरे पक्ष के
लोगों का कहना है कि हमारे साथ आए दिन इस प्रकार की अभद्रता होती रहती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!