Press "Enter" to skip to content

एक महिने से खनियांधाना डाकघर की लिंक फेल प्रतिदिन हो रहे हजारों उपभोक्ता परेशान

खनियांधाना , उप डाकघर खनियाधाना मैं पिछले एक माह से लिंक व्यवस्था पूरी तरह ठप चल रही है जिससे आम जनता को तथा अभिकर्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । ना ही उपभोक्ताओं के बचत , मासिक , सुकन्या , पेंशन , बीमा खातों में लेन-देन हो रहा है और ना ही कोई नए खाते खुल पा रहे हैं ।  जब भी कोई उपभोक्ता अपने बचत या मासिक खातों में लेनदेन के लिए डाकघर कार्यालय पहुंचते हैं तो हमेशा लिंक फेल है का बोर्ड लगा मिलता है । पूछने पर उप डाकपाल हर बार यही कहते हैं कि बीएसएनएल की लाइन में खराबी के चलते एनएसपी वन और एनएसपी टू फैल है ।
डाकघर में बीएसएनएल से इंटरनेट कनेक्शन होने के कारण यह अव्यवस्था फैल रही है खनियाधाना में अक्सर बीएसएनएल की लाइन फैल रहती है । अन्य कई सरकारी विभागों में जैसे बैंक , विद्युत विभाग , तहसील इत्यादि में तो  निजी मोबाइल कंपनियों की 3G , 4G सर्विस से उन कार्यालय का कार्य  निर्वाध रुप से चल रहा है लेकिन डाकघर BSNL के भरोसे होने के कारण यहां के लोग हजारों खाता धारक रोज परेशान हो रहे हैं । उपभोक्ताओं का कहना है कि इससे अच्छा तो पहले जब डाकघर की सेवाएं ऑनलाइन नहीं थी तब तुरंत काम हो जाता था , अब छोटे – छोटे से काम के लिए घंटों लिंक आने के इंतजार में खड़ा रहना पड़ता है तथा अधिकतर वापस खाली हाथ लौटना पड़ता है । स्थिति यह कि पूरे सितंबर माह में पूरी तरह से  लिंक फैल रही और कभी आयी तो मात्र 1 – 2 घंटो के लिए आ कर फिर चली गयी ।आज माह के आखिर में भी लिंक फेल है जिसके कारण लोग अपने खाते में पैसे जमा नहीं कर पा रहे हैं तथा अगले माह पेनल्टी देकर ही उन्हें वह रकम जमा करनी पड़ेगी इसके लिए कौन जिम्मेदार है । नगर के डाकघर उपभोक्ताओं व आम लोगो ने मिलकर डाक विभाग के अधीक्षक गुना को शिकायत भेजकर मांग की है कि  आम उपभोक्ताओं के हित को ध्यान में रखते हुए या तो बीएसएनएल की सेवाएं सुधरवायें अथवा किसी निजी मोबाइल कंपनी की सेवाएं लेकर उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी एवं डाकघर के प्रभावित हो रहे लेनदेन को शीघ्र चालू कराएं ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!