
कोलारस।
इंदार थाना अंतर्गत देहरदा ईसागढ रोड पर सोमवार की दोपहर 1 बजे बुलेरो
पिक्प ने बाइक में टक्कर टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मुकेश जाटव उम्र 27 वर्ष निवासी ऐडवारा सोमवार की सुबह
अपने गांव से किसी काम से पचावली बाइक से गया हुआ था तभी दोपहर 1 बजे के
लगभग पचावली से गांव वापिस जा रहा था तभी इमलावदी गांव के पास ईसागढ तरफ
से आ रहै बुलेरो पिक्प के चालक ने तेज व लापहरवाही से चलाते हुए सामने से
बाइक में टक्कर मार दी जिससे मुकेश की घटना स्थल पर ही मौत होगई पुलिस ने
शव पीएम कराकर परिजनों को सौप दिया अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
कर लिया है।






Be First to Comment