Press "Enter" to skip to content

पीडी सिंघल बने पुन: अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष, नवीन कार्यकारिणी की गठित / Shivpuri News

 

अग्रवाल महासभा की नई कार्यकारिणी का गठन

शिवपुरी- सामाजिक संगठन को मजबूत बनाए जाने को लेकर विगत लंबे समय से जुड़े मप्र अग्रवाल महासभा के पी.डी.सिंघल एक बार फिर से जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए है। इस मनोनयन के संदर्भ में मप्र प्रांतीय महामंत्री रमेशचन्द्र गुप्ता ने बताया कि मप्र अग्रवाल महासभा के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द गोयल के द्वारा वर्ष भर सामाजिक और कोरोना काल के समय में की जाने वाली सेवाओं को ध्यान में रखते हुए मप्र अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष के रूप में पुन: पीडी सिंघल को मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन पर श्री सिंघल ने वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार ज्ञापित किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने द्वारा जिले की नवीन कार्यकारिणी का गठन भी कर दिया जिसमें उन्होंने प्रांतीय महामंत्री रमेशचंद गुप्ता से सलाह लेकर शिवपुरी जिले की नवीन कार्य समिति की गठन किया जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद गुप्ता, तरूण अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ.दिनेश जैन, जिला उपाध्यक्ष पी.सी.गुप्ता, पीडी गर्ग, जिला महामंत्री के.सी.गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष महेश गोयल, संगठन मंत्री पी.के.जैन, नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष प्रमोद जैन, जिला सहमंत्री प्रहलाद दास गुप्ता, जिला प्रचार मंत्री गणेश गुप्ता व मुकेश बंसल को शामिल किया गया। इसके साथ ही नई कार्यसमिति की पहली बैठक गत दिवस रविवार को अग्रवाल धर्मशाला पर आयोजित की गई जिसमें आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई तथा सलाहकार/मार्गदर्शक मण्डल को मूर्तरूप दिया गया। मार्गदर्शक/सलाहकार मण्डल में रमेशचंद्र अग्रवाल वीरा, गिरनार कुमार जैन, कृष्णदेव गुप्ता, गौरव सिंघल पोहरी वाले, जी.के.बंसल, अजीत अग्रवाल, हरिओम जैन, निर्मल कुमार गुप्ता, अमन गोयल, अजीत जैन, मुकेश जैन खरई, सतीश मंगल, महेशचंद गुप्ता, संरक्षकगणों में त्रिलोकचन्द्र अग्रवाल (बल्लू भैया बीड़ी नं.72), सुशील गोयल, अनूप गोयल, अशोक बंसल, प्रवीण जैन, मनोज कुमार गुप्ता, डॉ.अनिल गुप्ता, राकेश गुप्ता, अशोक कुमार अग्रवाल को शामिल किया गया है। जो समय-समय पर संस्था को अपना  उपयोगी सुझाव व मार्गदर्शन देते रहेंगें। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!