
बदरवास।
बदरवास जनपद के अंतर्गत आने बाली लगभग दो दर्जन ग्राम पंचायतो में ग्राम
सभा नही की गई है। एक तरफ प्रदेश सरकार ग्रामीणों को योजनाओ का लाभ दिलाने
के लिए हर माह ग्राम सभा करने के लिए कहती है लेकिन सरकारी नुमायदे हर माह
तो वह ग्राम सभा करते ही नही ओर इस बार तो गांधी जयंती के अवशर पर भी ग्राम
सभा नही की गई जिसके नुकशान सीधे आम परिवार को मिलता है न ही उन्हें किसी
भी योजना की जानकारी मिल पाती हैं। ओर गांधी जयंती पर ही स्वच्छ भारत की
तीसरी वर्षगाँठ होने के बाबजूद भी सरपंच सचिवों ओर रोजगार साहयक के द्रारा
ग्राम पंचायतो में नही की गई ग्राम सभा जिससे पंचायत के लोगो को कोई भी
जानकारी नही मिलती है। या वह ग्रामीण को जानकारी देना ही नही चाहते हैं ।
इसका पता तो कोई अधिकारी जाच करता है तभी पता चलेगा । ग्राम पंचायतो में
ग्राम सभा मे होने बाले 5 एजेंडा थे जिसमें एक भी एजेंडा की जानकारी ग्राम
के लोगो तक पहुची ही नही। ओर मथना ग्राम पंचायत भवन पर तो लोग ग्राम सभा की
जगह पंचायत भवन में सोते हुए पाए गए जब उनसे पूछा गया क्यों यह ग्राम सभा
नही हो रही क्या तो उन्होंने बताया कि हमसे किसी ने कहा ही नही की आज ग्राम
सभा हैं। कई पंचायतो में अकेले सरपंच सचिव बैठे दिखाई दिए । इन ग्राम
पंचायतों में नही हुई ग्राम सभा बारइ, चंदोरिया, धामनटूक, बामौर, तिलातीलि,
अटलपुर, बरखेडा खुर्द सिगाखेडी, खातोरा, रिनहाय, मथना, रन्नौद, सेसई,
इचोनिया, रामगढ, बुढाडोंगर, ऐजवारा, सजाई आदि ग्राम पंचायतो में नही हुई
ग्राम सभा ओर नही पहुंच सकी ग्रामीणों तक सरकार की योजना की जानकारियां नही
पहुच रही हैं। और लोगो को परेशानी का सामना करना पड रहा है।






Be First to Comment