Press "Enter" to skip to content

जेठ-जिठानी ने छोटे भाई की पत्नि पर तलवार से किया जानलेवा हमला

Image result for पत्नि पर तलवार से  हमला
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के खोंकर गांव में एक परिवार
में पुरानी रंजिश के चलते जेठ और जिठानीयों ने मिलकर महिला के घर में घुसकर
जानलेवा हमला बोल दिया। चारों आरोपीयों ने महिला को ताबडतोड़ तलवारों से
प्रहार करते हुए मरी हुई समझकर छोडक़र भाग गए। महिला का पति महिला को लेकर
कोलारस थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट अर आरोपी
जेठ-जिठानीयों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।  
जानकारी के अनुसार सुनीता पत्नि मनोज चंदेल उम्र 30 वर्ष निवासी खोंकर का
अपने जेठ राकेश और बालमुकुंद से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते बीते
रोज सुनीता घर में अकेली थी। तभी आरोपीयों ने सुशीला पर हमला बोल दिया। जेठ
राकेश और बालमुकुंद के साथ दोनों की पत्नि सुशीला और सावित्री भी इस हमले
में शामिल थी। 
चारों ने मिलकर महिला को जमकर तलबारें मारी। महिला को मरा हुआ समझकर चारों
आरोपी भाग गए। जब महिला का पति आया तो यह देखकर चौक गया। और महिला को लेकर
तत्काल कोलारस थाने पहुंचा। जहां महिला की गंभीर हालात को देखते हुए कोलारस
स्वास्थ्य केन्द्र से शिवपुरी रैफर कर दिया है। जहां महिला की हालात गंभीर
बनी हुई है। 
 
इस मामले में पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी जेठ-जेठानी के खिलाफ धारा
307,452,324,323,294,541,34 वी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी
फिलहाल फरार बताए जा रहे है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!