भोपाल। मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम घट सकते
हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि सरकार इसको गंभीरता से ले रही
है। पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान ने राज्य सरकारों से वैट कम कर आम
आदमी को राहत देने की अपील की है।
जानकारी के मुताबिक प्रदेश में
पेट्रोल पर 31 प्रतिशत और डीजल पर 27 प्रतिशत वैट लगा है। माना जा रहा है
कि दिवाली से पहले ही पेट्रोलियम पदार्थ के दाम कम हो सकते हैं। पेट्रोल के
दाम घटने के बाद प्रदेश के लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत महसूस होगी।
मंत्री
विश्वास सारंग ने कहा कि जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद प्रदेशवासियों के
लिए शुभ संकेत हैं। वित्तमंत्री जयंत मलैया से बातचीत के बाद उन्होंने यह
बात कही। आने वाले दिनों में सकारात्मक संकेत मिलेंगे।
पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो सकते हैं
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियांधाना में खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, पूर्व पार्षद के घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- कोलारस की समस्याओं को लेकर अभिभाषक संघ मुखर, 9 मांगों के समाधान के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम / Shivpuri News
- वन परिक्षेत्र कोलारस में वनभूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर जब्त, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- सर्वेयर और रोजगार सहायक पर पैसे लेकर प्रधानमंत्री आवास में नाम जोड़ने का आरोप, रोजगार सहायक पर परिवार के नाम कुटीर स्वीकृत कराने के आरोप / Shivpuri News
- सावोली पंचायत के निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच में मौके पर काम नहीं मिलने का दावा / Shivpuri News





Be First to Comment