Press "Enter" to skip to content

राजमाता ने राष्ट्रहित के लिए अतुलनीय योगदान दिया: मुकेश चौहान


भाजयुमो ने ग्राम करही में ग्रामीणों के साथ मनाई अम्मा महाराज की जयंती

शिवपुरी। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया अम्मा महाराज की जयंती करही ग्राम में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर मनाई। इस मौके पर जिले के समस्त पदाधिकारी एवं ग्रामीण मंडल के युवा सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री चौहान द्वारा राजमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर किया। राजमाता के जीवन पर प्रकाश डालते हुए श्री चौहान ने कहा कि अम्मा महाराज महारानी थीं फिर भी उन्होंने राजसी ठाठ त्यागकर जनसेवा को अपनाया। उनका जीवन बहुत ही प्रभावशाली और आकर्षक था और उन्होंने राष्ट्रहित के लिए अपना अतुलनीय योगदान दिया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्री चौहान ने इस मौके पर भाजपा शासन के जनहितैषी कार्यों का भी जिक्र किया जिनमें उन्होंने सूचना अधिकार अधिनियम 2005, 2022 तक पूरे भारत में सभी के पास पक्के मकान होंगे एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना पर प्रकाश डाला। श्री चौहान ने कहा कि देश में राजनीति अनेक पार्टियों द्वारा की गई, भाजपा राष्ट्रनीति पर कार्य करने वाली पार्टी है। इस राष्ट्रीय पुण्य कार्य में आप सबका योगदान रहा है और हमेशा रहेगा ऐसी भावना है। जिलामंत्री प्रतीक शर्मा, सौरव तिवारी, सौरभ खरे, गिर्राज शर्मा, बादाम ओझा, लव अग्रवाल, सतीश भार्गव, केदार सिंह गोलिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ग्रामीण उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!