पुलिस कार्यवाही में एक लाख से अधिक मूल्य का गांजा बरामद

खनियाधाना , 8 अक्टूबर की सांयकाल खनियांधाना पुलिस को सूचना मिलने पर एक खेत में बने घर से अवैध रूप से 10 किलो गांजा बरामद किया  जानकारी के मुताबिक खनियांधाना के गूडर रोड कुदराट  नदी के पास चंद्रभान कुशवाह के कुयें पर बने घर के अंदर से अबैध रूप से 10 किलो गांजा बरामद किया जिसका बाजार मूल्य करीब एक लाख रुपये बताया गया है  पुलिस ने आरोपी को भी मौके से पकड़ लिया है तथा पूछताछ की कार्यवाही जारी है


संबंधित खबरें