खनियाधाना :– शिवपुरी पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाण्डेय एवं अतिरिक्त्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान प्रभारी एस.डी.ओ.पी. पिछोर सुजीत सिंह भदोरिया के निर्देशन में दिनांक 08/10/17 की दुपहर थाना प्रभारी खनियाधाना विजयपाल सिंह जाट को मिली मुखबिर अनुसार सूचना पर खनियाधाना थाना प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी चन्द्रभान पुत्र हरप्रसाद कुशवाह 35 वर्ष निवासी खनियाधाना हाल निवासी गूडर रोड कुदराहत नदी के पास खनियांधाना को अवैध रुप से गांजा घर में रखकर उसका व्यापार करते हुये 09 किलो 810 ग्राम गांजा एवं गांजे का बीज 4 किलो 700 ग्राम जो बाजार में गांजा 8000 रुपये किलो व गांजे का बीज 40,000 रुपये किलो बेचा जाता है जिसकी कुल कीमत 2,63,000/- रुपये आंकी गई है व आरोपी के घर से गांजा व बीज बरामद कर आरोपी के विरुद्घ अपराध 319/17 के तहत धारा 8/20 एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी चंद्रभान कुशवाह को जेल भेज दिया है यह कार्यवाही खनियाधाना थाना की अभी तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही कहि जायगी उक्त शराहनीय कार्य में थाना प्रभारी खनियांधाना विजयपाल सिंह जाट सउनि रामनिवास शर्मा, रामअवतार सिंह यादव, प्रधान आरक्षक भारत सिंह, आरक्षक सुनील,आरक्षक रामसिंह, आरक्षक ओमप्रकाश राठौर, बाबूलाल पाल, सैनिक बच्चीलाल, सैनिक राकेश सिंह, सैनिक रामनिवास लोधी आदि की अहम भूमिका रही है।






Be First to Comment