Press "Enter" to skip to content

शाह पर आरोप लगाने वाले पहले आरोप साबित करें : दत्तात्रेय

भोपाल|  राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक का संघ प्रमुख्य मोहन भागवत ने उद्घाटन किया| संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने पत्रकार वार्ता में बैठक को लेकर जानकारी दी| उन्होंने कहा बैठक में पिछले कार्यो की समीक्षा की जाएगी और आगामी कार्यो पर चर्चा की जाएगी| संघ के कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले को लेकर दत्तात्रेय  बोले वैचारिक तौर पर जो हार गए है वो लोग हमला कर रहे हैं| वहीं अमित शाह पर लगे आरोपों पर बोले जो आरोप लगाने वाले है वह साबित आरोप साबित करें|

दत्तात्रेय ने कहा जून से लेकर अक्टूबर तक हुए कार्यो की समीक्षा हम करते है ,आगामी प्रतिनिधि सभा की योजना और 3 वर्ष की कार्ययोजना बनाते है | 2021 तक की कार्ययोजना 3 दिन की कार्यकारी मंडल की बैठक में बनेगी|  कार्यकारी मंडल की बैठक में अखिल भारतीय पदाधिकारी,क्षेत्र प्रचारक,प्रान्त प्रचारक ,प्रांत संघ चालक,प्रान्त कार्यवाह, सहित कुल 300 पदाधिकारी मौजूद रहेंगे|

समाज संक्रमण काल से गुजर रहा है

दत्तात्रेय ने कहा समाज संक्रमण काल से गुजर रहा है। इसलिए जरूरी है कि स्वस्थ संवाद हो।हर विषय मे चाहे वह समाज के किसी भी वर्ग पहलू समस्या से जुड़ा हो। इस संवाद की संघ ने यह शुरुआत की गई है| यह प्रशन्नता का विषय है संघ ने जिन बातों को उठाया, जो अभिप्राय रहा संघ का उन्हें समाज के उन लोगो ने तारीफ की,वो व्यक्ति जो संघ से नही जुड़ा है उसने भी संघकी तारीफ की है| संघ को 90 साल से ज्यादा हो गए है लेकिन आज भी ऊर्जा बरकरार है। लगातार संघ में लोगो की संख्या बढ़ रही है। 20 से 35 साल के उम्र के युवा बहुत ज्यादा है।जो तकनीक से लैस है। संघ ने समाज की सृजन शक्ति को जोड़ा है बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी जुड़ रहे है। 53 हजार से अधिक शाखाएं आज संघ की है, शाखाओं और मिलन में 1600 कई वृद्धि हुई है|  स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट संघ से जुड़े है, हमेशा युवा वर्ग संघ से जुड़ा है, युवाओं की संख्या बढ़ती गई है| ज्वाइन RSS कार्यक्रम के तहत लोग जुड़े

2015 से 2016 में 41% वृद्धि हुई | जिन्होंने RSS से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की उनसे हम संपर्क करते है ,वह शाखा हो या अन्य कार्य उनकी रुचि के अन्यरूप जुड़ते है| दत्तात्रेय ने कहा स्मार्ट फोन चलाने वालों की संख्या ज्यादा है| परिवार में शांति है तो पूरे राष्ट्र में शांति है। इस लिए अब संघ ने परिवारो के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, ताकि परिवार बच्चे संस्कार के बारे में बताया। इन तमाम मुद्दों पर बैठक में चर्चा होगी, और कई बड़े आयोजनों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

आरोप लगाने वाले पहले आरोप साबित करें

दत्तात्रेय बोले संघ की इस बैठक में देश के कोई राजनैतिक चर्चा नही होगी। नोटबन्दी जी एस टी की भी चर्चा नही होगी। अमित शाह के बेटे पर लगे आरोप पर बोले कि जो आवश्यक कार्यवाही हो वो हो पहले लेकिन पहले आरोप तो तय हो।जो आरोप लगाने वाले है वह साबित करे। संघ कार्यकर्ताओ की हत्या के मामले पर दत्तात्रेय बोले लगातार हमले हो रहे है। हमने चर्चा की है जो वैचारिक दृष्टि से हार गए इसलिए अपने बचाव में संघ कार्यकर्ताओ पर हमला कर रहे है देश की शांति भंग करना चाहते है ऐसे लोग। बंगलादेशी घुसपैठ और रोहिंगया पर चर्चा हो चुकी है और भी चर्चा कर सकते है। मोदी जी की चर्चा नही सामाजिक चर्चा होगी। सरकार वादी प्रश्न पर चर्चा पत्रकारों से की जाएगी बैठक में नही।

फर्जी बाबाओं के सवाल पर दत्तात्रेय कुछ नहीं बोले, उन्होंने कहा  कौन से बाबा कहा के बाबा। कई लोग देश को लेकर गाली गलौच करते है, भारत माता के बारे में बोलते है, देश की तरक्की नही चाहते है|

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!