Press "Enter" to skip to content

भाजपा की जिला बैठक संपन्न किसानों के प्रति संवेदनशील है भाजपा सरकार: सुशील रघुवंशी

शिवपुरी। भाजपा जिला बैठक कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी की अध्यक्षता, जिला संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव, राज्यमंत्री राजू बाथम, पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, वीरेन्द्र रघवुंशी के आतिथ्य में संपन्न हुई। सर्वप्रथम बैठक में भाजपा के संस्थापक सदस्यों पर पुष्पांजलि अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में जिला संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव ने पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की। सभी मंडल अध्यक्षों से कार्यक्रम का वृत्त लिया व आगामी कार्यक्रमों के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किसान हितैषी मुख्यमंत्री भावान्तर भुगतान योजना के विगत एक माह से पंजीयन किए जा रहे हैं जिसमें भाजपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक किसानों के पंजीयन कराएं। समीक्षा में कोलारस मंडल के द्वारा कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए मंडल अध्यक्ष विपिन खेमरिया व मंडल प्रभारी हेमंत ओझा को बधाई दी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2022 तक किसानों को खेती को लाभ का धंधा बनाने का जो संकल्प लिया है उस संकल्प को पूरा करने के लिए मप्र के यशस्वती मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के लिए कई सारी योजनाएं संचालित कर रहे हैं। बैठक को राजमंत्री राजू बाथम, वीरेन्द्र रघुवंशी, प्रहलाद भारती ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन महामंत्री ओमप्रकाश गुरू व आभार जगराम सिंह यादव द्वारा किया गया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!