शिवपुरी। कल शाम पोहरी बस स्टैण्ड के पास एक तेज गति से आ रही बस ने ऑटो में टक्कर मार दी जिससे ऑटो पलट गया और ऑटो चालक तथा उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में बस चालक के विरूद्ध भादवि की धारा 279 और 337 का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बस स्टैण्ड के नजदीक ऑटो खड़ा हुआ था उसी दौरान बस क्रमांक एमपी 06 पी 0745 के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ऑटो में टक्कर मार दी जिससे किसनवीर पुत्र महावीर धाकरे निवासी शांति नगर कॉलोनी सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है।





Be First to Comment