शिवपुरी। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीतू माथुर ने पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के छोटे भाई कांग्रेस नेता जितेंद्र रघुवंशी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। श्रीमति माथुर ने कोतवाली शिवपुरी में कांग्रेस नेता रघुवंशी के विरूद्ध शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और आईटी एक्ट में मामला दर्ज कराने हेतु आवेदन दिया है। टीआई संजय मिश्रा ने बताया कि अभी इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जांच के पश्चात निर्णय लिया जाएगा कि प्रकरण कायम होने लायक मामला है अथवा नहीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता जितेंद्र उर्फ जीतू रघुवंशी ने कोलारस विधानसभा की ग्राम पंचायत रिजौदा में हुए भ्रष्टाचार मामले की शिकायत जिला पंचायत सीईओ नीतू माथुर से की थी। श्री रघुवंशी का कहना है कि उन्होंने शिकायत के साथ कुछ तथ्य भी उपलब्ध कराए, लेकिन इस मामले में कोई कार्यवाही न होने पर कल दोपहर जीतू रघुवंशी जिला पंचायत सीईओ के दफ्तर में पहुंचे और उन्होंने शिकायत कर कार्यवाही करने की बात कही। जिला पंचायत सीईओ नीतू माथुर का कहना है कि उस समय वह बैठक ले रही थीं और उन्होंने कांग्रेस नेता से कहा कि अभी मैं बैठक ले रही हूं बाद में बात करेंगे। इस पर जीतू रघुवंशी ने कहा कि आपके पास फाइल आती है और लौट जाती है तथा कोई कार्यवाही नहीं होती। इसके बाद श्रीमति नीतू माथुर ने जवाब दिया कि मेरे पास 600 पंचायतें हैं और शिकायत आती है तो दूसरा पक्ष भी सुना जाएगा। उसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। इस पूरी बातचीत का वीडियो कांग्रेस नेता ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जिला पंचायत में गिंधौरा पंचायत की फाइलें चार-महीने से पेंडिंग चल रही हैं इसके संबंध में जब मैडम के बात की गई तो उनका कहना था कि मेरे पास 600 पंचायतों हैं। विगत चार-माह पहले दोषियों के खिलाफ दोष सिद्ध होने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। मैडम द्वारा दोषियों के खिलाफ कार्यवाही न करते हुए शिकायर्ता के खिलाफ पुलिस में आवेदन दिया है।
जितेंद्र रघुवंशी, कांग्रेस नेता





Be First to Comment