Press "Enter" to skip to content

एबी रोड़ पर सड़क दुर्घटना में बालिका की मौत

शिवपुरी। पुलिस थाना सुभषपुरा में एबी रोड़ के निकट एक सड़क दुर्घटना में मासूम 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई और तेज गति से दुर्घटना को अंजाम देने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की माता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार सुभाषपुरा निवासी श्रीमती गौना बाई पत्नि गणेशराम आदिवासी उम्र 60 वर्ष निवासी सतनबाड़ा हाल निवासी ग्राम भानगढ़ अपने परिवार की 12वर्षीय बालिका रेखा पुत्र मानसिंह आदिवासी को साथ लेकर सुभाषपुरा की ओर जा रही थी। तभी बंटी तोमर होटल के सामने एबी रोड़ पर एक तेज गति से आ रही अज्ञात कार चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मासूम रेखा को टक्कर मार दी और मौके से दुर्घटना को अंजाम देकर कार चालक भाग गया। इस सड़क दुर्घटना में मौके पर ही रेखा ने दम तोड़ दिया। इस मामले की शिकायत रेखा के साथ मौजूद उसके परिवार की महिला गौनाबाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरूद्ध धारा 304ए के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!