कोलारस। आज दोपहर खतौरा के बीच बाजार उस समय हड़कंप मच गया जब एक ट्रक क्रमांक आरजे 25 सीए 0971 के चालक को स्थानीय दबंग व्यक्ति ने डरा धमका कर गाड़ी से नीचे उतार दिया और नशे के हालत में राधा किशन ने ट्रक को चलाते हुए ले जा रहा था तभी वह ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक के नीचे एक कच्चे मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। ईश्वरी चमत्कार कहें कि उस मकान में कोई व्यक्ति नहीं था। इस बात की जानकारी मिलते तत्काल इंदार थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार फरियादी घंसू ढीमर ने बताया कि आज सुबह 11 बजे नमक से भरा हुए एक क्रमांक आरजे 25 सीए 0971 को वहां एक स्थानीय दबंग व्यक्ति राधाकिशन उर्फ रधुआ लोधी जो कि शराब के नशे धुत्त होकर कुटवारा से खतौरा ट्रेक्सी चलाता है। उसने ट्रक के चालक को डरा धमका कर नीचे उतार लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए स्वयं ट्रक की स्टेडिंग पर बैठ गया और ट्रक को चलाने लगा थोड़ी दूर जाकर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और घंसू ढीमर एक कच्चे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय उस मकान में कोई भी व्यक्ति नहीं था नहीं तो उसकी भी जान चली जाती। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।





Be First to Comment