Press "Enter" to skip to content

17 अक्टूबर से पथ विक्रेताओं के सदस्य पद हेतु भरें जाएगें नामांकन पत्र

शिवपुरी। नगर पालिका परिषद में निकाय में पंजीकृत इच्छुक विक्रेताओं से सदस्य पद हेतु आवेदन पथ आमंत्रित किए गए है। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए एक पुरूष एवं दो महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग के लिए एक पुरूष और दो महिला एवं अनुसूचित जनजाति के एक पुरूष एवं एक महिला के लिए सूची का प्रकाशन 13 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे से सांय 5 बजे किया जाएगा। 

दावे एवं आपत्तियां 14 अक्टूबर तक प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक अंतिम सूची का प्रकाशन 15 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे से सांय 04 बजे तक, 17 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक नगरीय निकाय समिति के निर्वाचित सदस्यों के नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि रहेंगी। 23 अक्टूबर को दोहपर 01 बजे से 02 बजे तक नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि, 24 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से दोपहर 02 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की अंतिम तिथि होगी और 26 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे से शाम 05 बजे तक मतदान होगा। 28 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे से मतगणना एवं निर्वाचित सदस्यों की घोषणा होगी। नामांकन फोर्म के साथ 500 रूपए की राशि प्रतिभूति के रूप में जमा करनी होगी। विस्तृत जानकारी नगर पालिका परिषद शिवपुरी के कम्यूनिटी हॉल में कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!