शिवपुरी। जिले में आयोजित की गई विशेष ग्राम सभाओं के तहत प्राप्त हुए राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु 13 अक्टूबर को नरवर तहसील के ग्राम काठी में, खनियांधाना तहसील के ग्राम बूधौन राजापुर में ग्राम भौंती में राजस्व न्याय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भू-स्वामियों को आद्यतन नकल ऋण पुस्तिका एवं अन्य भू-स्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्रदाय किए जाएगें। कलेक्टर श्री राठी ने कृषकों से अपील की है कि वे राजस्व न्याय शिविरों में उपस्थित होकर अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण कराए और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र भी दें।
ग्राम सतनवाड़ा में राजस्व न्याय शिविर आज
टैग: shivpuri



