Press "Enter" to skip to content

पिछोर में नपं कर्मचारी हड़ताल पर  दिवाली के समय पिछोर कचरे के ढेर पर 

पिछोर। नप कर्मचारी इन दिनो आर्थिक एवं मानसिक संकट से गुजर रहे है जिसे लेकर कर्मचारियो द्वारा अपनी मांगो के क्रम मे हडताल कर दी है इस संन्दर्भ मे हडताली कर्मचारी द्वारा बताया गया कि हमे पार्षद / महिला पार्षद पतियो के द्वारा मानसिक प्रताडित किया जाता है एवं हमारे साथ गाली गलौच की जाती है साथ ही दैनिक वेतन भोगी कर्मचारीयो की शासन द्वारा 30 सितम्वर 2017 तक जानकारी चाही गई थी परंन्तु हमारी जानकारी आजतक नही भेजी गई जिसे  तुरंन्त भेजा जावे कर्मचारियो ने मांग की कि शिवपुरी नप की तरह संविदा कर्मचारियो के समान वेतन राशि 9000 रूपये किये जावे उन्होने बताया कि दीपावली पर्व निकट है फिर भी हमे सितम्वर माह का वेतन आज दिनांक तक नही दिया गया जिसे तुरन्त दिया जावे वही कर्मचारियो द्वारा कई वर्षो से वर्दी न मिलने पर वर्दी की मांग की गई है कर्मचारियो ने कहा कि हमे जो भी कार्य दिया जावे वह मुख्यनगरपालिका अधिकारी द्वारा लिखित आदेश के रूप मे दिया जावे एंव पिछोर की आवश्यक्ता देखते हुये कम से कम 20 कर्मचारी और रखे जावे । कर्मचारियो ने इस संन्दर्भ मे जिला कलेक्टर पिछोर एस डी एम एवं एस डी ओ पी तथा थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!