पिछोर। म.प्र. सरकार की प्रभाव शाली योजना लाडली लक्ष्मी योजना के तहत महिला एवं बाल विकास परियोजना पिछोर द्वारा लाडली लक्ष्मी शिक्षा पर्व का आयोजन छत्रशाल कालेज के सभागार मे संपन्न किया गया जिसमे लगभग दो सैकडा छात्राओं को दो-दो हजार रूपए के चैक वितरित किए।
गए कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे पधारी भाजपा नेत्री श्रीमती नव प्रभा पढैरिया ने बेटियो के परिवार बालों से बेटियों को हर क्षेत्रों मे आगे बढाने के लिए अपील की साथ ही उपस्थित जन समूह से बेटियों की रक्षा का सामूहिक संकल्प भी दिलाया बही कार्यक्रम मे अध्यक्षता कर रही गहोई समाज पिछोर की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पदमा पंशारी ने अपने सार गर्वित उद वोदन मे बेटीयो की संख्या पर चिन्ता जाहिर करते हुये कहा आज बेटों की तुलना मे बेटियों की संख्या मे काफी कमी है जो बहुत चिन्ता का विषय है लेकिन वर्तमान सरकार बेटियों की रक्षा के लिए दिन रात एक कर रही है जो काबिले तारीफ है आगे कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रश्मि भट्ट ने बेटियों के परिवार जनो को समझाते हुए कहा जो व्यक्ति अपनी बेटियों को बेटों समान रख कर उनकी परवरिश करते है उनके जीवन मे फिर कोई पूजा की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि बेटियां ही साक्षात भगवती का रूप रख कर जन्म लेती है कार्यक्रम मे पधारी डाक्टर परवीन महवूद ने बेटियों पर आधारित अपनी रचनाओं से सभी का मन मोह लिया कार्यक्रम मे परियोजना अधिकारी अर्बिन्द तिवारी द्वारा सभी को सासन की योजनाओं से अवगत कराया और सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम मे समाज सेवी रजनीश तिवारी एस .आर चतुर्वेदी के साथ -साथ विभिन्न ग्रामो से पधारी चयनित छात्राएं उनके परिजन पत्रकार वन्धू आगनबाडी कार्य कर्ता एवं सुपरबाईजर उपस्थित रही।






Be First to Comment