नीरज श्रीवास्तव भोपाल
भोपाल । सरकार की ओर से पेट्रोल, डीजल के उत्पाद शुल्क में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती के बाद अब बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में भी सरकार ने वैट में बड़ी कटौती का ऐलान किया है.
राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वित्त और वाणिज्यिक कर मंत्री जयंत मलैया के बीच हुई बैठक के बाद राज्य सरकार ने राज्य में पेट्रोल की कीमत में पर तीन और डीजल पर पांच फीसदी वैट में कटौती का फैसला लिया है. इसके बाद राज्य में डीजल 3.94 रुपए और पेट्रोल 1.62 रुपए सस्ता हो जाएगा. नयी दरें आज रात से लागू होगी.
सरकार के वैट घटाने के फैसले के बाद डीजल का वर्तमान मूल्य 63.31 से कम होकर 59.37 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा.
-पेट्रोल पर 31 फीसदी से वेट कर 28 प्रतिशत किए जाने के बाद प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 74.75 से कम होकर अब 73.13 रुपए हो जाएगी.
गुजरात, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश ने पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों से जनता को राहत देने के लिए वैट की दरें कम कर दी थीं, जिसके बाद देश में पेट्रोल और डीजल पर दूसरा सबसे ज्यादा वैट वसूलने वाले मध्य प्रदेश पर भी कटौती का काफी दबाव था.





Be First to Comment