शिवपुरी। एक निजी स्कूल में छात्र की हत्या के बाद केन्द्र और राज्य सरकारों तथा स्कूल बोर्ड से रोज-रोज आने वाले निर्देशों से निजी स्कूलों के संचालक परेशानी में है। इसलिए काली पट्टी बांधकर स्कूल संचालकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। स्कूल संचालक बोले कि अपराधी समाज में खुले घूम रहे हैं,आए दिन गंभीर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं, न्यायालय, प्रशासन व पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं ऐसे में निजी स्कूल से सुपरमैन की भूमिका निभाने का दबाव डालना पूर्णत: गलत है । नेशनल इंडीपेंड स्कूल अलायंस के आह्नान पर आयोजित देश भर के निजी स्कूलों ने 12 अक्टूबर को काला दिवस मनाया। इसी क्रम में गीता पब्लिक स्कूल में टीचर्स व सब वर्कर स्टाफ द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।






Be First to Comment