शिवपुरी। महिला सशक्तिकरण विभाग शिवपुरी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता रैली होटल सोन चिरैया ग्वालियर बायपास से माधव चौक चौराहा तक निकाली गई। रैली में महिला सशक्तिकरण विभाग से सामाजिक कार्यकर्ता जितेश जैन मनीष शर्मा देवेंद्र धाकड़ तथा चाइल्ड लाइन शिवपुरी कोऑर्डिनेटर नवी अहमद खान शालिनी दिवाकर एवं टीम के सभी मेंबर तथा स्कूल के छात्रों ने भाग लिया। रैली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी है तो कल है बेटा बेटी दोनों एक समान आदि नारे लगाए गए। जनसामान्य को जागृत करने करने हेतु बेटा बेटी में भेद ना करने तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु अपील रैली के माध्यम से की गई। रैली का समापन स्थानीय माधव चौक चौराहे पर किया गया।
बॉक्स
कमलागंज स्कूल में हुआ चित्रकला का आयोजन
बेटी बचाओ और बेटी योजना के अंतर्गत ही महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा कमलागंज में स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।






Be First to Comment