करैरा। एक माह से रिक्त पड़े एसडीओपी पद पर वी पी तिवारी ने अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) करैरा के पद पर पद भार संभाल लिया। श्री तिवारी ने पद भार संभालते ही अनुविभाग के थाना प्रभारियों से मुलाकात कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता आम जन से पुलिस का सौहार्द पूर्ण रवैया होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि श्री तिवारी हाल ही में गुना में पदस्थ थे।






Be First to Comment