शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के मारोरा अहीर के पास रात्रि में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। यह घटना बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर के कारण घटित हुई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 279, 337 सहित 304 ए के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलाश शर्मा और रामसेवक पुत्र श्रीलाल शर्मा निवासीगण ैबैराड़ पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर शिवपुरी की ओर आ रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे जैसे ही वह मारोरा अहीर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रामसेवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को पीएम हाउस भिजवा दिया।





Be First to Comment