मोबाइल की दुकान में घुसे चोर 

कोलारस। बदरवास के बारई रोड़ पर स्थित एक मोबाइल की दुकान पर बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने घुसकर वहां रखा होम थियेटर व मोबाइल चैक करने की मशीन, चार्जर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। जिसकी जानकारी आज सुबह दुकान के मालिक रवि पुत्र दीवानसिंह राठौर को उस समय लगी जब वह अपनी दुकान खोलने के लिए वहां पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में पीडि़त दुकानदार की रिपोर्ट पर से अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 


संबंधित खबरें