Press "Enter" to skip to content

भावन्तर योजना का लाभ लेने के लिए 25 तक किसान कराये पंजीयन: गुरूप्रीत सिंह 

कोलारस। कोलारस भाजपा किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष गुरूप्रीत सिंह चीमा ने प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी देते हुये बताया कि बुधवार से लेकर शुक्रवार तक तीन दिन के भीतर आधा दर्जन गांवो जिनमें सिंघराई, मोहराई, बरखेडा, बीरमखेडी, रामराई, बेहटरा के हजारो किसानो को भावन्तर योजना के तहत फसल विक्री के बाद शासन की ओर से मिलने बाली सबसिटी प्राप्त करने के लिए किसानो को अपनी फसल का पंजीयन 15 की जगह 25 तक कराने के बारे में जानकारी दी। साथ ही शिवपुरी जिले को सूखा ग्रस्त घोषित किये जाने से किसानो  को बसूली से लेकर सरकार की ओर से मिलने बाले अन्य लाभो के बारे में किसानो को अवगत कराया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद जादौन भी कार्यक्रम के बीच में ग्रामीणजनो को जानकारी देने के लिए विशेष रूप से उपस्थित हुए। भावन्तर एवं सूखाग्रस्त जिला होने के बारे में किसानो को जानकारी देने के बीच नव नियुक्त मण्डल अध्यक्ष गुरूप्रीत सिंह चीमा का ब्राहा्रण समाज के अलावा अन्य धाकड एवं कई समाजो के लोगो ने जगह जगह स्वागत किया। विगत दिवस भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामन्त्री विनोद जादौन ने भावान्तर योजना के सम्बन्ध ग्राम मोहरा में ग्रामीणो के बीच पहुंच कर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही भावन्तर योजना के तहत ग्रामीणो की जानकारी दी एवं शासकीय कांटे पर फसल को सही मूल्य पर बेचने की जानकारी दी।  ग्राम मोहरा मै सभा कार्यक्रम में अरविन्द बेडर ,बलवीर सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह सिकरवार, गुरुप्रीत चीमा, नरेन्द्र धाकड सर्वेश शर्मा रिन्कू भट्ट आदि उपस्थित रहे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!